View Hymn (Bhajan)
Sr No. 2059 | Date: 26-Mar-19971997-03-261997-03-26आप भी करीब आए हमारे, हम भी आपके करीब आएSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=apa-bhi-kariba-ae-hamare-hama-bhi-apake-kariba-aeआप भी करीब आए हमारे, हम भी आपके करीब आए,
पर मिटाने थे जो फासले, वह फासले हम मिटा ना पाए|
थी चाहत पूरी दिल में फासले मिटाने की, फिर भी हम मिटाना पाए,
आए जिसके लिए करीब, वह काज तो ना हम कर पाए|
ना जाने कहाँ खो गए हम, कि पास आकर भी पास ना आए,
बसाना था दिल में प्रभु आपको, पर पूरी तरह बसा ना पाए।
निगाहों में समाना चाहा प्रभु आपको, पर फासले बरकरार पाए|
थी और है ये कैसी मजबूरी, जिसे हम खुद भी समझ ना पाए,
कि जिसे अपनाना चाहा हमने जीवन में उसे अपना ना पाए|
आप भी करीब आए हमारे, हम भी आपके करीब आए