View Hymn (Bhajan)
Sr No. 2030 | Date: 03-Mar-19971997-03-031997-03-03अपना हालेदिल तेरे मुँहसे सुनने में मजा आता हैSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=apana-haledila-tere-munhase-sunane-mem-maja-ata-haiअपना हालेदिल तेरे मुँहसे सुनने में मजा आता है,
क्योंकि तेरा अंदाजा, क्या कुछ और ही होता है।
कहते रहे, कहते रहे, फिर भी सबकुछ तुझे कह नही पाते है,
छुपाना नही चाहता तुझसे कुछ, पर हमें कहना ही नही आता है।
पर कहता है तू जब, तब कुछ भी बाकी रह नही पाता है,
बहुत कम लब्जों में ही, तू हमें अपना हालेदिल कह देता है,
तेरा ये अंदाज तो हमें बहुत ही पसंद आता है,
इसलिए पास तेरे आकर हमें चुप रहना अच्छा लगता है|
खोलता है राज तू हमारे दिल का, तेरा ये अंदाज हमें भाता है,
हमारा हाले दिल तो हमें तेरे मुँह से सुनने में ही मजा आता है|
अपना हालेदिल तेरे मुँहसे सुनने में मजा आता है