View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3221 | Date: 01-Feb-19991999-02-011999-02-01बार-बार हारा तो क्या, हार के आगे रूक ना जानाSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=barabara-hara-to-kya-hara-ke-age-ruka-na-janaबार-बार हारा तो क्या, हार के आगे रूक ना जाना,
हरबार हारनेवाले, दिल से अपने यकीन कम होने ना देना,
के जीतना है एकबार तुझे, के बाजी जीत के दिखा देना।
चाहे हो कुछ भी जीवन में, पर रोके तू बैठ ना जाना,
करते जाना कार्य अपना तू, के हार के कही बैठ ना जाना ।
करना ऐसी कोशिश तू, के जीवन में कोई कमी रखने ना देना,
कुछ भी कहे चाहे कोई, तू किसी के कहने पर ना जाना ।
वह पूरा करके ही रहना, जिसे तुमने अपने मन में है ठाना,
कहनेवाले सब चूप हो जाएँगे, तुझे जीत के है दिखाना,
चाहे कुछ भी हो, पर हमें जीत को है पाना, ये बात भूल ना जाना ।
बार-बार हारा तो क्या, हार के आगे रूक ना जाना