View Hymn (Bhajan)
Sr No. 1786 | Date: 03-Oct-19961996-10-031996-10-03देखे अबकी बार इंतजार क्या रंग लाता है|Sant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=dekhe-abaki-bara-intajara-kya-ranga-lata-haiदेखे अबकी बार इंतजार क्या रंग लाता है|
गमे-जुदाई की याद दिलाता है या फिर हमें तेरे और करीब लाता है|
तुझको भी याद हमारी दिलाता है, या फिर हमारी बेकरारी बढ़ाता है|
पता नही अबकी बार, हमें कौनसे रंग से रंग जाएगा है, देखे ...
होठो पर हँसी या आँखों में आँसू छोड़ जाता है, देखे अब की बार ...
तेरे प्यार कि गहराई और बढ़ा जाता है, या फिर उदासी में डूब जाता है|
कैसे कहे हम कुछ और कि जहाँ हरपल एक नया बदलाव आता है|
हमें अपनी भावनाओं में बहा जाता है, या फिर उनसे ऊपर उठा जाता है|
जानते नही अब की बार तेरा इंतज़ार क्या असर छोड़ जाता है|
देखे अबकी बार वे हमसे क्या ले जाता है और क्या दे जाता है|
देखे अबकी बार इंतजार क्या रंग लाता है|