View Hymn (Bhajan)
Sr No. 2062 | Date: 27-Mar-19971997-03-271997-03-27दिल जहाँ मेरा तेरा निशाना बनता गयाSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=dila-jaham-mera-tera-nishana-banata-gayaदिल जहाँ मेरा तेरा निशाना बनता गया,
मेरा तौर-तरीका अपनेआप बदलता गया|
तेरे प्यार से तू मुझे जैसे-जैसे घायल करता गया, मेरा...
चाहता था जो बदलाव मैं मुझ में, वह बदलाव मैं पाता गया, मेरा...
सुधरता गया मेरा जीवन, मुझ में भी अच्छाईयों को मैं पाता गया, मेरा...
प्रेम-प्यार कि बातें दिल मेरा बोलना सीखता गया, मेरा...
अवगुणों से पीछा मेरा अपनेआप छूटता गया, मैं योग्यता को पाता गया।
दिन-ब-दिन मैं तेरे काबिल बनता गया तुझे अपनाता गया, मेरा...
जो चाहता था, जो करना था वह सब मैं करता गया, मेरा...
थे कठिन कार्य मेरे सारे, सरलता से मैं उस में पार उतरता गया।
ना चला पता मुझे कभी तो फिर भी सबकुछ इन्तजाम होता गया।
दिल जहाँ मेरा तेरा निशाना बनता गया