View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3872 | Date: 23-Jun-20002000-06-232000-06-23हम प्यार तुझे कैसा करते हैं, हम प्यार तुझे कैसा करते हैंSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=hama-pyara-tuje-kaisa-karate-haim-hama-pyara-tuje-kaisa-karate-haimहम प्यार तुझे कैसा करते हैं, हम प्यार तुझे कैसा करते हैं,
कि ना होने पर अपनी मनमानी फरियादों भरा वार करते हैं ।
अपनी ख्वाहिशों की खातिर हम कुछ करते हैं।
ऐ खुदा, सुन बात मेरी कि हम प्यार तुझे कैसा करते हैं ।
कुछ और तो पता नहीं आवाज हम बड़ा करते हैं ।
अपने खयालों की खातिर खयाल तेरा करते हैं ऐ खुदा ।
पा लें अपनी हसरत तो कोई बात नही वरना फरियाद करते हैं ।
अपनी पहचान हम अपने आप देते हैं, हम प्यार तुझे ...
पीड़ उठे तब करें याद हम कि दर्द से छुटकारा चाहते हैं ।
दर्द जाने पर ना तुझे हम याद करते हैं, हम प्यार तुझे ...
हम प्यार तुझे कैसा करते हैं, हम प्यार तुझे कैसा करते हैं