View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3904 | Date: 24-Jul-20002000-07-242000-07-24प्यार का साथ मिला दिलको, दिल निखर गयाSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=pyara-ka-satha-mila-dilako-dila-nikhara-gayaप्यार का साथ मिला दिलको, दिल निखर गया,
मिला अन्य व्यवहार का साथ दिल को, दिल बिगड़ गया ।
दिल तो दिल था, ना वो तो अकेला रहा,
मिलने के लिये रहा बेकरार, ना जाने किसीसे कब मिला ।
मिला संग जिसके, पहचान उसको देता गया,
जानकर सबकुछ, अपनी आदत से मजबूर रहा ।
रखनी थी खबर जिसकी, उससे बेखबर ही रहा,
आया जिसकी तलाश में, उसे ना पहचान सका।
प्रभु के पास ना पहुँचा, बाकी सब जगह पहुँचता रहा,
दिल का हमारे कुछ कहना मुश्किल ही रहा,
के ना करने जैसा ही, हमेशा ये तो करता रहा ।
प्यार का साथ मिला दिलको, दिल निखर गया