View Hymn (Bhajan)

Sr No. 1417 | Date: 30-Nov-19951995-11-30उठते सवाल मेरे, बताते हैं, कि मुझमें कमी है ऐतबार कीhttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=uthate-savala-mere-batate-hai-ki-muja-mem-kami-hai-aitabara-kiउठते सवाल मेरे, बताते हैं, कि मुझमें कमी है ऐतबार की

आँखों में छूपी उदासी यह कहती है, कि मुझको कदर नहीं दिलदार की

दिल में छूपी फरियाद कहती है, कि निभानी आती नहीं है मुझे रीत प्यार की

होठों पर छिपे शिकवे कहते हैं, कि माला जपी नहीं है प्रभु नाम की

सुख दुःख का अनुभव कहता है मुझको, भूला नहीं पहचान अपने अस्तित्व की

जगती ईर्ष्या, अहंकार की भावना कहती है मुझसे, कमी है मुझमें भक्तिभाव की

नाकामयाबी मेरी कहती है मुझसे, चलना आता नहीं मुझे राह पर सच्ची

बंधन मेरे कहते हैं मुझसे, कि करनी आती नहीं मुझे बंदगी

टूटा हुआ दिल मेरा कहता है मुझसे, कि लाज रखनी आती नहीं मुझे प्यार की

यह दूरी मेरी कहती है मुझसे, कि पाई नहीं है नजदीकी अभी मैंने दिल से दिल की

उठते सवाल मेरे, बताते हैं, कि मुझमें कमी है ऐतबार की
Uthate savala mere, batate haim, ki mujamem kami hai aitabara ki

View Original
Increase Font Decrease Font

उठते सवाल मेरे, बताते हैं, कि मुझमें कमी है ऐतबार की

आँखों में छूपी उदासी यह कहती है, कि मुझको कदर नहीं दिलदार की

दिल में छूपी फरियाद कहती है, कि निभानी आती नहीं है मुझे रीत प्यार की

होठों पर छिपे शिकवे कहते हैं, कि माला जपी नहीं है प्रभु नाम की

सुख दुःख का अनुभव कहता है मुझको, भूला नहीं पहचान अपने अस्तित्व की

जगती ईर्ष्या, अहंकार की भावना कहती है मुझसे, कमी है मुझमें भक्तिभाव की

नाकामयाबी मेरी कहती है मुझसे, चलना आता नहीं मुझे राह पर सच्ची

बंधन मेरे कहते हैं मुझसे, कि करनी आती नहीं मुझे बंदगी

टूटा हुआ दिल मेरा कहता है मुझसे, कि लाज रखनी आती नहीं मुझे प्यार की

यह दूरी मेरी कहती है मुझसे, कि पाई नहीं है नजदीकी अभी मैंने दिल से दिल की

- संत श्री अल्पा माँ
Lyrics in English

uṭhatē savāla mērē, batātē haiṁ, ki mujhamēṁ kamī hai aitabāra kī

ām̐khōṁ mēṁ chūpī udāsī yaha kahatī hai, ki mujhakō kadara nahīṁ diladāra kī

dila mēṁ chūpī phariyāda kahatī hai, ki nibhānī ātī nahīṁ hai mujhē rīta pyāra kī

hōṭhōṁ para chipē śikavē kahatē haiṁ, ki mālā japī nahīṁ hai prabhu nāma kī

sukha duḥkha kā anubhava kahatā hai mujhakō, bhūlā nahīṁ pahacāna apanē astitva kī

jagatī īrṣyā, ahaṁkāra kī bhāvanā kahatī hai mujhasē, kamī hai mujhamēṁ bhaktibhāva kī

nākāmayābī mērī kahatī hai mujhasē, calanā ātā nahīṁ mujhē rāha para saccī

baṁdhana mērē kahatē haiṁ mujhasē, ki karanī ātī nahīṁ mujhē baṁdagī

ṭūṭā huā dila mērā kahatā hai mujhasē, ki lāja rakhanī ātī nahīṁ mujhē pyāra kī

yaha dūrī mērī kahatī hai mujhasē, ki pāī nahīṁ hai najadīkī abhī maiṁnē dila sē dila kī