View Hymn (Bhajan)

Sr No. 511 | Date: 17-Nov-19931993-11-17कमजोर हैं, लाचार हैं, बेबस हैं जीवन में, हर किसी का ये हाल हैhttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?id=432कमजोर हैं, लाचार हैं, बेबस हैं जीवन में, हर किसी का ये हाल है

कहीं ना कहीं कोई बना हुआ किसी का शिकार है

भरे हुए दिल में जब तक फिक्र है, तब तक हम किसी ना किसी के शिकार हैं

हैं शक्तिशाली, फिर भी लड़ नहीं सकते अपने विकार से, है जोर बहुत, फिर भी हम कमजोर हैं

मोह-माया के बाँध के बंधन छूट नहीं सकते, बंधनों से हम देखो लाचार हैं

अपनी ही आदत से हम कितने मजबूर हैं, ऐ खुदा, देख हम तुझसे कितने दूर हैं

है पास तू, फिर भी तुमसे हम अनजान हैं, ये हमारी बेबसी की पहँचान है

गुजर रहे हैं जिस दौर से, ये उसी दौर का अंजाम है, कहीं ना कहीं कोई बना हुआ शिकार है

बच नहीं सकते मरकर भी हम, ये जीवन के साथ जुड़ा हुआ खेल है

अपने हाथ से रचा हुआ तो एक जेल है

कमजोर हैं, लाचार हैं, बेबस हैं जीवन में, हर किसी का ये हाल है
Kamajora haim, lachara haim, bebasa haim jivana mem, hara kisi ka ye hala hai

View Original
Increase Font Decrease Font

कमजोर हैं, लाचार हैं, बेबस हैं जीवन में, हर किसी का ये हाल है

कहीं ना कहीं कोई बना हुआ किसी का शिकार है

भरे हुए दिल में जब तक फिक्र है, तब तक हम किसी ना किसी के शिकार हैं

हैं शक्तिशाली, फिर भी लड़ नहीं सकते अपने विकार से, है जोर बहुत, फिर भी हम कमजोर हैं

मोह-माया के बाँध के बंधन छूट नहीं सकते, बंधनों से हम देखो लाचार हैं

अपनी ही आदत से हम कितने मजबूर हैं, ऐ खुदा, देख हम तुझसे कितने दूर हैं

है पास तू, फिर भी तुमसे हम अनजान हैं, ये हमारी बेबसी की पहँचान है

गुजर रहे हैं जिस दौर से, ये उसी दौर का अंजाम है, कहीं ना कहीं कोई बना हुआ शिकार है

बच नहीं सकते मरकर भी हम, ये जीवन के साथ जुड़ा हुआ खेल है

अपने हाथ से रचा हुआ तो एक जेल है

- संत श्री अल्पा माँ
Lyrics in English

kamajōra haiṁ, lācāra haiṁ, bēbasa haiṁ jīvana mēṁ, hara kisī kā yē hāla hai

kahīṁ nā kahīṁ kōī banā huā kisī kā śikāra hai

bharē huē dila mēṁ jaba taka phikra hai, taba taka hama kisī nā kisī kē śikāra haiṁ

haiṁ śaktiśālī, phira bhī laḍa़ nahīṁ sakatē apanē vikāra sē, hai jōra bahuta, phira bhī hama kamajōra haiṁ

mōha-māyā kē bām̐dha kē baṁdhana chūṭa nahīṁ sakatē, baṁdhanōṁ sē hama dēkhō lācāra haiṁ

apanī hī ādata sē hama kitanē majabūra haiṁ, ai khudā, dēkha hama tujhasē kitanē dūra haiṁ

hai pāsa tū, phira bhī tumasē hama anajāna haiṁ, yē hamārī bēbasī kī paham̐cāna hai

gujara rahē haiṁ jisa daura sē, yē usī daura kā aṁjāma hai, kahīṁ nā kahīṁ kōī banā huā śikāra hai

baca nahīṁ sakatē marakara bhī hama, yē jīvana kē sātha juḍa़ā huā khēla hai

apanē hātha sē racā huā tō ēka jēla hai