View Hymn (Bhajan)

Sr No. 3632 | Date: 10-Sep-19991999-09-10अपनी इच्छाओं की गूँज को ऐ खुदा सदा तेरी कहते गयेhttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=apani-ichchhaom-ki-gunja-ko-ai-khuda-sada-teri-kahate-gayeअपनी इच्छाओं की गूँज को ऐ खुदा सदा तेरी कहते गये,

अपनी मनमानिओं को ऐ खुदा नाम तेरी मर्जी का देते रहे,

दिल तक हम पहुँचे या ना पहुँचे, उसका अंदाजा सबको देते रहे,

खामोशी की जगह हम तो बोलते ही बोलते गये,

अपने आप पर यकीन नहीं था पूरा और यकीन की बात करते गये,

अरे क्या कहे हम ऐ खुदा कि बिना माँगे सबूत पेश करते गये,

छोड़ने निकले इच्छायें अपनी, पर छोड़ने की जगह बंधते गये,

खिलने की जगह गुलशन को ही मुरझाने की सोचते गये,

अपने आपको उपर उठाने के लिये कितनों को कदमों तले रौंदते गये ,

कि आखिर ऐ खुदा हम तो दिलके जज़बातों में बहते गये ।

अपनी इच्छाओं की गूँज को ऐ खुदा सदा तेरी कहते गये
Apani ichchhaom ki gunja ko ai khuda sada teri kahate gaye

View Original
Increase Font Decrease Font

अपनी इच्छाओं की गूँज को ऐ खुदा सदा तेरी कहते गये,

अपनी मनमानिओं को ऐ खुदा नाम तेरी मर्जी का देते रहे,

दिल तक हम पहुँचे या ना पहुँचे, उसका अंदाजा सबको देते रहे,

खामोशी की जगह हम तो बोलते ही बोलते गये,

अपने आप पर यकीन नहीं था पूरा और यकीन की बात करते गये,

अरे क्या कहे हम ऐ खुदा कि बिना माँगे सबूत पेश करते गये,

छोड़ने निकले इच्छायें अपनी, पर छोड़ने की जगह बंधते गये,

खिलने की जगह गुलशन को ही मुरझाने की सोचते गये,

अपने आपको उपर उठाने के लिये कितनों को कदमों तले रौंदते गये ,

कि आखिर ऐ खुदा हम तो दिलके जज़बातों में बहते गये ।

- संत श्री अल्पा माँ
Lyrics in English

apanī icchāōṁ kī gūm̐ja kō ai khudā sadā tērī kahatē gayē,

apanī manamāniōṁ kō ai khudā nāma tērī marjī kā dētē rahē,

dila taka hama pahum̐cē yā nā pahum̐cē, usakā aṁdājā sabakō dētē rahē,

khāmōśī kī jagaha hama tō bōlatē hī bōlatē gayē,

apanē āpa para yakīna nahīṁ thā pūrā aura yakīna kī bāta karatē gayē,

arē kyā kahē hama ai khudā ki binā mām̐gē sabūta pēśa karatē gayē,

chōḍa़nē nikalē icchāyēṁ apanī, para chōḍa़nē kī jagaha baṁdhatē gayē,

khilanē kī jagaha gulaśana kō hī murajhānē kī sōcatē gayē,

apanē āpakō upara uṭhānē kē liyē kitanōṁ kō kadamōṁ talē rauṁdatē gayē ,

ki ākhira ai khudā hama tō dilakē jaja़bātōṁ mēṁ bahatē gayē ।