View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3882 | Date: 02-Jul-20002000-07-022000-07-02दिलों जान की तरह जो रहे, पल में अंजाने बन जाते हैंSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=dilom-jana-ki-taraha-jo-rahe-pala-mem-anjane-bana-jate-haimदिलों जान की तरह जो रहे, पल में अंजाने बन जाते हैं,
पल एक में ही वो अजनबी बन जाते हैं ।
खाये कसम संग रहने की, पल एक में ही वो भूल जाते हैं,
बिगड़े थोड़े से संजोग तो वो साथ छोड़ के चले जाते हैं,
खुदा तेरी इस दुनिया में हर कदम पर नये गुल खिलते हैं ।
मिलते हैं, बिछड़ते है, मिलना-बिछड़ना यूँ ही रहता है ।
चाहे जिस अंजाम को पाना, उस तक पहुँच नहीं पाते हैं,
बीच राह में ना जाने कहाँ खो जाते हैं ।
छोटी छोटी बातों में उलझकर वो खफा हो जाते हैं,
छोड़कर साथ वो चलने लग जाते हैं ।
दिलों जान की तरह जो रहे, पल में अंजाने बन जाते हैं