View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3883 | Date: 02-Jul-20002000-07-022000-07-02दिल हमारा है तेरी महफिल, ना अन्य महफिल की तलाश है ।Sant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=dila-hamara-hai-teri-mahaphila-na-anya-mahaphila-ki-talasha-haiदिल हमारा है तेरी महफिल, ना अन्य महफिल की तलाश है ।
नजरों को नजरों की प्यास है, ना अन्य जाम की तलाश है ।
मुस्कुराता चेहरा हमारा तेरे खयालों की देन है ।
खोजली है खुशी हमनें, अब ना किसी और दर की तलाश है ।
चाहे प्यार तेरा पायें, प्यार तेरा, कुछ और ना अब तलाश है ।
थी तलाश जन्मों से, पाते ही तुझे, बुझी मेरी प्यास है,
चाहे कहूँ मैं या ना कहूँ, ना ये दोहराने की बात है ।
पा लिया तेरे चरण हमने, हमारे लिये तो यही बहुत है ।
करते रहे प्यार हम तुझे पल पल, हमारे लिये यही बहुत है ।
बहुत जन्मों के बाद पूरी की तूने हमारी आस है ।
दिल हमारा है तेरी महफिल, ना अन्य महफिल की तलाश है ।