View Hymn (Bhajan)

Hymn No. 2676 | Date: 11-Sep-19981998-09-11हमने सुना है क्या ये सच होता है।https://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=hamane-suna-hai-kya-ye-sacha-hota-haiहमने सुना है क्या ये सच होता है।

कभी-कभी ख्वाबों में भी हकीकतों का जिक्र होता है।

ख्वाब तो ख्वाब है, हकीकतों से ना कुछ उन्हें लेना होता है।

है दोनों ही जुदा, पर कभी-कभी एक होते है।

बदलने लगे ख्वाब कभी हकीकत में, तो कभी हकीकतें ख्वाब में आती है।

चाहे हम, चाहे के ना चाहे जीवन में दोनों की जरूरत तो है।

चैन छीने अगर हकीकत कभी, तो ख्वाब चैन हमें देते है।

पल दो पल का ही सही, पर दिल को कुछ आराम देते है।

कभी हकीकतों में, तो कभी ख्वाबों में, दिल के अरमान पूरे होते है।

वैसे तो है दोनों की अलग दुनिया, फिर भी दोनों एक ही दुनिया में रहते है।

हमने सुना है क्या ये सच होता है।

View Original
Increase Font Decrease Font

- संत श्री अल्पा माँ
Lyrics in English

hamanē sunā hai kyā yē saca hōtā hai।

kabhī-kabhī khvābōṁ mēṁ bhī hakīkatōṁ kā jikra hōtā hai।

khvāba tō khvāba hai, hakīkatōṁ sē nā kucha unhēṁ lēnā hōtā hai।

hai dōnōṁ hī judā, para kabhī-kabhī ēka hōtē hai।

badalanē lagē khvāba kabhī hakīkata mēṁ, tō kabhī hakīkatēṁ khvāba mēṁ ātī hai।

cāhē hama, cāhē kē nā cāhē jīvana mēṁ dōnōṁ kī jarūrata tō hai।

caina chīnē agara hakīkata kabhī, tō khvāba caina hamēṁ dētē hai।

pala dō pala kā hī sahī, para dila kō kucha ārāma dētē hai।

kabhī hakīkatōṁ mēṁ, tō kabhī khvābōṁ mēṁ, dila kē aramāna pūrē hōtē hai।

vaisē tō hai dōnōṁ kī alaga duniyā, phira bhī dōnōṁ ēka hī duniyā mēṁ rahatē hai।