View Hymn (Bhajan)
Sr No. 1450 | Date: 02-Feb-19961996-02-021996-02-02करना है प्यार अगर तुझे, तो प्यार करना सीख लेSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=karana-hai-pyara-agara-tuje-to-pyara-karana-sikha-leकरना है प्यार अगर तुझे, तो प्यार करना सीख ले
मिलेगी हर कदम पर हार, हार में जीत को पहचानना सीख ले
मार दे अपनेआप को, पहले मरकर जीना सीख ले
मिटाकर अपने अश्कों को, हरदम मुस्कुराना सीख ले
कर दे अपने ड़र का सौदा, हिम्मत से आगे बढ़ना सीख ले
फूलों की कोमलता, तू काँटों में महसूस करना सीख ले
छोड़कर ख्वाब सारे, अपने हकीकत में जीना सीख ले
गम और खुशी का दामन छोड़ना तू सीख ले
चाहे आँधी आए, या चाहे आए तूफान, चट्टान बनकर मुकाबला करना तू सीख ले
प्यार करना है, तो माँगने की आदत को छोड़ना तू सीख ले
करना है प्यार अगर तुझे, तो प्यार करना सीख ले