View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3891 | Date: 22-Jul-20002000-07-222000-07-22खुदा मेरे, ऐ खुदा, नहीं होना मुझे तुझसे जूदाSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=khuda-mere-ai-khuda-nahim-hona-muje-tujase-judaखुदा मेरे, ऐ खुदा, नहीं होना मुझे तुझसे जूदा,
फिरभी हूँ मैं तुझसे जूदा, बता अबतक क्यों नहीं जुड़ा ।
जाना मैंने कुछ ना जाना,शायद इसलिये है तू खफ़ा,
वफ़ा निभानी ना आई मुझे, रहा मैं तो बेवफा,
कैसा भी हूँ तेरा हूँ, नही होना तुझसे जुदा ।
कर के कृपा तू बता खुदा मेरे ऐ खुदा,
हँसना मुस्कुराना है मुझे, बिन तेरे कैसे हो ये भला ।
आ जा पास मेरे प्यार से, ना यूँ तू मुझको रूला,
माना मैंने तुझको दिया था भुला,
पर ऐ खुदा, मेरे खुदा, नहीं होना तुझसे जुदा ।
खुदा मेरे, ऐ खुदा, नहीं होना मुझे तुझसे जूदा