View Hymn (Bhajan)

Sr No. 1248 | Date: 29-Apr-19951995-04-29कोई बता दो, कोई कह दो, है कहाँ मेरा यार?https://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=koi-bata-do-koi-kaha-do-hai-kaham-mera-yaraकोई बता दो, कोई कह दो, है कहाँ मेरा यार?

मुझसे बिछड़ गया मेरा यार, मुझसे बिछड़ गया मेरा प्यार

जाने कब बिछड़ा, कहाँ पर बिछड़ा, नहीं है मुझको याद, मुझसे बिछड़...

जाने क्यों बिछड़ा वह मुझसे, थी कौनसी ऐसी फरियाद, मुझसे बिछड़...

छोड़कर अकेली जंगल में, जाने कहाँ खो गया मेरा दिलदार, मुझसे बिछड़...

बात मेरे दिल की पहुँचाए कोई उसके दिल तक, ढूँढू मैं ऐसे द्वार, मुझसे बिछड़...

क्या खता थी मेरी, मुझको क्या खबर, क्यों किया उसने ऐसा एहसान, मुझसे बिछड़...

क्या ना आया पसंद उसको तो मेरा प्यार? कोई बता दो, है कहाँ मेरा यार?

ना जाने क्यों उसने किया ना मेरा स्वीकार, मुझसे बिछड़...

नहीं रहे शक्ति उसके बगैर, सुन ले मेरी दिल की पुकार, मुझसे बिछड़...

समा ले अपने अंदर, मुझको दे दे थोडा-सा प्यार, मुझसे बिछड़...

कोई बता दो, कोई कह दो, है कहाँ मेरा यार?
Koi bata do, koi kaha do, hai kaham mera yara?

View Original
Increase Font Decrease Font

कोई बता दो, कोई कह दो, है कहाँ मेरा यार?

मुझसे बिछड़ गया मेरा यार, मुझसे बिछड़ गया मेरा प्यार

जाने कब बिछड़ा, कहाँ पर बिछड़ा, नहीं है मुझको याद, मुझसे बिछड़...

जाने क्यों बिछड़ा वह मुझसे, थी कौनसी ऐसी फरियाद, मुझसे बिछड़...

छोड़कर अकेली जंगल में, जाने कहाँ खो गया मेरा दिलदार, मुझसे बिछड़...

बात मेरे दिल की पहुँचाए कोई उसके दिल तक, ढूँढू मैं ऐसे द्वार, मुझसे बिछड़...

क्या खता थी मेरी, मुझको क्या खबर, क्यों किया उसने ऐसा एहसान, मुझसे बिछड़...

क्या ना आया पसंद उसको तो मेरा प्यार? कोई बता दो, है कहाँ मेरा यार?

ना जाने क्यों उसने किया ना मेरा स्वीकार, मुझसे बिछड़...

नहीं रहे शक्ति उसके बगैर, सुन ले मेरी दिल की पुकार, मुझसे बिछड़...

समा ले अपने अंदर, मुझको दे दे थोडा-सा प्यार, मुझसे बिछड़...

- संत श्री अल्पा माँ
Lyrics in English

kōī batā dō, kōī kaha dō, hai kahām̐ mērā yāra?

mujhasē bichaḍa़ gayā mērā yāra, mujhasē bichaḍa़ gayā mērā pyāra

jānē kaba bichaḍa़ā, kahām̐ para bichaḍa़ā, nahīṁ hai mujhakō yāda, mujhasē bichaḍa़...

jānē kyōṁ bichaḍa़ā vaha mujhasē, thī kaunasī aisī phariyāda, mujhasē bichaḍa़...

chōḍa़kara akēlī jaṁgala mēṁ, jānē kahām̐ khō gayā mērā diladāra, mujhasē bichaḍa़...

bāta mērē dila kī pahum̐cāē kōī usakē dila taka, ḍhūm̐ḍhū maiṁ aisē dvāra, mujhasē bichaḍa़...

kyā khatā thī mērī, mujhakō kyā khabara, kyōṁ kiyā usanē aisā ēhasāna, mujhasē bichaḍa़...

kyā nā āyā pasaṁda usakō tō mērā pyāra? kōī batā dō, hai kahām̐ mērā yāra?

nā jānē kyōṁ usanē kiyā nā mērā svīkāra, mujhasē bichaḍa़...

nahīṁ rahē śakti usakē bagaira, suna lē mērī dila kī pukāra, mujhasē bichaḍa़...

samā lē apanē aṁdara, mujhakō dē dē thōḍā-sā pyāra, mujhasē bichaḍa़...