View Hymn (Bhajan)

Sr No. 1383 | Date: 12-Oct-19951995-10-12नहीं मिटते, नहीं मिटते, वह नहीं मिटते हैंhttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=nahi-mitate-nahi-mitate-vaha-nahi-mitate-haiनहीं मिटते, नहीं मिटते, वह नहीं मिटते हैं

मिटाने जाऊँ मैं उन्हें, उससे पहले ही वह मुझे मिटा देते हैं

दिल में छिपे अभाव, मुझे बरबादी की राह पर छोड़ देते हैं

होना चाहूँ में आबाद, उससे पहले ही वह मुझे बरबाद कर देते हैं

पहरा दूँ मैं रात-दिन, फिर भी वह मेरी आँखों में धूल झोक जाते हैं

ना जाने कहाँ से और कैसे, मेरे दिल में अपनी जगह बना लेते हैं

करूँ फरियाद अब मैं किससे, कि मेरे घर में चोर, मालिक बनकर रहते हैं

लूटते हैं चैन मेरा, एक पल भी चैन से रहने ना देते हैं

सँभलना चाहूँ जहाँ मैं, वहीं पर वह मुझे गिरा देते हैं

नहीं आते बस में मेरे, मुझे वह बेबस कर देते हैं

मैं शीतलता पाना चाहूँ, पर वह मुझे आग में धकेल देते हैं

नहीं मिटते, नहीं मिटते, वह नहीं मिटते हैं
Nahim mitate, nahim mitate, vaha nahim mitate haim

View Original
Increase Font Decrease Font

नहीं मिटते, नहीं मिटते, वह नहीं मिटते हैं

मिटाने जाऊँ मैं उन्हें, उससे पहले ही वह मुझे मिटा देते हैं

दिल में छिपे अभाव, मुझे बरबादी की राह पर छोड़ देते हैं

होना चाहूँ में आबाद, उससे पहले ही वह मुझे बरबाद कर देते हैं

पहरा दूँ मैं रात-दिन, फिर भी वह मेरी आँखों में धूल झोक जाते हैं

ना जाने कहाँ से और कैसे, मेरे दिल में अपनी जगह बना लेते हैं

करूँ फरियाद अब मैं किससे, कि मेरे घर में चोर, मालिक बनकर रहते हैं

लूटते हैं चैन मेरा, एक पल भी चैन से रहने ना देते हैं

सँभलना चाहूँ जहाँ मैं, वहीं पर वह मुझे गिरा देते हैं

नहीं आते बस में मेरे, मुझे वह बेबस कर देते हैं

मैं शीतलता पाना चाहूँ, पर वह मुझे आग में धकेल देते हैं

- संत श्री अल्पा माँ
Lyrics in English

nahīṁ miṭatē, nahīṁ miṭatē, vaha nahīṁ miṭatē haiṁ

miṭānē jāūm̐ maiṁ unhēṁ, usasē pahalē hī vaha mujhē miṭā dētē haiṁ

dila mēṁ chipē abhāva, mujhē barabādī kī rāha para chōḍa़ dētē haiṁ

hōnā cāhūm̐ mēṁ ābāda, usasē pahalē hī vaha mujhē barabāda kara dētē haiṁ

paharā dūm̐ maiṁ rāta-dina, phira bhī vaha mērī ām̐khōṁ mēṁ dhūla jhōka jātē haiṁ

nā jānē kahām̐ sē aura kaisē, mērē dila mēṁ apanī jagaha banā lētē haiṁ

karūm̐ phariyāda aba maiṁ kisasē, ki mērē ghara mēṁ cōra, mālika banakara rahatē haiṁ

lūṭatē haiṁ caina mērā, ēka pala bhī caina sē rahanē nā dētē haiṁ

sam̐bhalanā cāhūm̐ jahām̐ maiṁ, vahīṁ para vaha mujhē girā dētē haiṁ

nahīṁ ātē basa mēṁ mērē, mujhē vaha bēbasa kara dētē haiṁ

maiṁ śītalatā pānā cāhūm̐, para vaha mujhē āga mēṁ dhakēla dētē haiṁ