View Hymn (Bhajan)
Sr No. 1440 | Date: 12-Jan-19961996-01-121996-01-12प्यार से प्यारे दिल को, प्यार से भर दो प्रभुSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=pyara-se-pyare-dila-ko-pyara-se-bhara-do-prabhuप्यार से प्यारे दिल को, प्यार से भर दो प्रभु
है इच्छा एक छोटी, जो लगे आपको भी प्यारी, तो इच्छा मेरी पूरी कर दो
ना रहे बैर की एक बूँद भी, प्यार की बरसात ऐसी बरसा दो
बस प्यार ही प्यार हो दिल में हमारे, दिल हमारा प्यार से भर दो
भूला दे गिले-शिकवे जिंदगी के, प्यार का ऐसा एक राग दे दो
गूँजता रहे प्यार बनकर जीवन में हमारे, एक गूँज प्यार की दे दो
बदले हम अपना इरादा, इससे पहले हमें बदल दो
दुःख-दर्द के अश्कों से जो भीगा है, उसे अपने प्यार से भिगा लो
ना रहे हम अपनेआप में कुछ, इस कदर अपने दामन में समेट लो
कब मिटे दूरी, ना हो अहसास इसका हमें, कुछ इतनी नजदीकी दे दो
प्यार से प्यारे दिल को, प्यार से भर दो प्रभु