View Hymn (Bhajan)
Sr No. 1439 | Date: 12-Jan-19961996-01-121996-01-12ऐतबार रख तू अपने खुदा पर, ना यूँ रूठ तू अपनेआप सेSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=aitabara-rakha-tu-apane-khuda-para-na-yum-rutha-tu-apaneapaseऐतबार रख तू अपने खुदा पर, ना यूँ रूठ तू अपनेआप से
रूठ जाएगा अपनेआप पर, तो ऐतबार रख ना पाएगा तू उसपर
रूठना अपनेआप से, है रूठना खुद ही खुदा से
अलग नहीं है कोई वह तुझसे, यह बात पर तू गौर फरमा ले
आज, यह जो तेरा बिगड़ा हाल है, वह असरे नापाक खयाल है
सुधार ले अपने खयाल, तेरा हाल खुद-ब-खुद सुधर जाएगा
किस्मत की देन पर ना रख भरोसा, अपना काज किए जा
बदलेंगे लिखे हुए अक्षर भी, हौसलों से आगे बढ़ता जा
खुश रहकर, खुशी को अपनाकर, खुशी सबको देता जा
मान जाएगा वह, जिसके लिए तू रूठा है
बस रख ऐतबार उसपर, ना रूठ तू अपनेआप से
ऐतबार रख तू अपने खुदा पर, ना यूँ रूठ तू अपनेआप से