View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3595 | Date: 20-Aug-19991999-08-201999-08-20तेरे दिलमें खुदा बसा है, ये तुझको यकीन हैSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=tere-dilamem-khuda-basa-hai-ye-tujako-yakina-haiतेरे दिलमें खुदा बसा है, ये तुझको यकीन है ,
तो तू अपना दिल सबको देता जा प्यारसे,
कि प्यार सबसे तुझे हो जायेगा ।
चाहते हैं जो नज़ारा, वो सामने आ जायेगा,
कि चाहता है जो जिसे तू मिटाना, वो अपने आप मिट जायेगा ।
चाहता है जिसे तू पाना ,वो तुझे मिल जायेगा,
ना जगेंगे अभाव तुझे किसीके लिये, कि तू हरदम खुश रह पायेगा ।
जहाँ नजरों में तेरी, खुदा तेरा बस जायेगा,
हर कदम पर अपने, तू मंज़िल का साथ पायेगा,
कि रहे नहीं पायेगी मंज़िल तुझसे दूर, तू खुद बखुद उसे पायेगा ।
तेरे दिलमें खुदा बसा है, ये तुझको यकीन है