View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3880 | Date: 02-Jul-20002000-07-022000-07-02ये जिंदगी हमारी तेरी मोहब्बत हैSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=ye-jindagi-hamari-teri-mohabbata-haiये जिंदगी हमारी तेरी मोहब्बत है,
खुदा कर सके हम तुझसे सच्ची मोहब्बत तो बस है ।
करना है प्यार तुझसे हमें कि प्यार हम करना चाहते हैं,
कि दिल से तेरी बंदगी कर सकें तो बस है ।
वैसे तो बहुत कुछ है जानने के लिये इस जहाँ में,
पर ये खुदा साथ तेरा पा सकें तो बस है ।
भूलकर सारे नग़में, गीत तेरे गा सकें तो बस है ।
प्यार में तेरे ऐ खुदा, खयाल अपना मिटा सकें तो बस है ।
तुझे प्यार से प्यार कर सकें तो बस है ।
ये जिंदगी हमारी तेरी मोहब्बत है