View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3879 | Date: 02-Jul-20002000-07-022000-07-02तेरी बताई बात को जल्दी कोई समझ पाता नही ।Sant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=teri-batai-bata-ko-jaldi-koi-samaja-pata-nahiतेरी बताई बात को जल्दी कोई समझ पाता नही ।
समझ जाये अगर कोई एकबार, तो वो दुःखी रहता नही ।
तू समझाना चाहे हमें सबकुछ, तू सीखना चाहे सबकुछ,
हम कुछ समझ पाते नही, तो इसमें तू कसूरवार नहीं ।
जीवन कैसे जीना, ये तू बताये हमें, ये तू सीखाए हमें,
ऐसा नही कि कोई बात तू हमें सीखाता नहीं ।
फिरभी करें अपनी मनमानी तो तू कसूर वार नहीं,
अपनी मूर्खता और अपने अहंकार को हम छोड़ते नहीं ।
तेरे बताये रास्ते पर प्रभु हम चल सकते नहीं,
फिर पायें दुःख दर्द और पीड़ा तो इसमें तू कसूर वार नहीं ।
तेरी बताई बात को जल्दी कोई समझ पाता नही ।