View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3878 | Date: 02-Jul-20002000-07-022000-07-02आज दिल क्यो रो रहा है, ना जाने क्या खो गया हैSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=aja-dila-kyo-ro-raha-hai-na-jane-kya-kho-gaya-haiआज दिल क्यो रो रहा है, ना जाने क्या खो गया है,
चाहा था हमने कुछ, कुछ हो रहा है ।
खुद, खुद की गहराई से घबरा रहा है,
ख्वाहिशों की खोज में ना जाने कहाँ घूम रहा है ।
दर्द के कारण हाल बुरा इसका हो रहा है,
ना जाने जीते जीते हम कहाँ पहुँच गये हैं ।
अपने आपको बार बार हम रोक रहे है,
ना जाने आखिर हम क्या खोज रहे हैं ।
कभी औरों को तो कभी अपने आपको कोस रहे हैं,
हाले दिल को दिल बयाँ कर रहा है, आज ...
आज दिल क्यो रो रहा है, ना जाने क्या खो गया है