View Hymn (Bhajan)
Hymn No. 2557 | Date: 07-Aug-19981998-08-071998-08-07बदलते संजोग बदलते रहोंगे, पर तू दाँव पर अपने प्यार को लगा ना देनाSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=badalate-sanjoga-badalate-rahonge-para-tu-damva-para-apane-pyara-ko-lagaबदलते संजोग बदलते रहोंगे, पर तू दाँव पर अपने प्यार को लगा ना देना,
बड़ी मुद्दतों के बाद पाई है जो अमानत तुमने जीवन में, उसे दाँवपर लगा ना देना।
माना आज अच्छे है संजोग, तो आसान है वादे पर वादा करना,
पर किए वादे याद रखना, बदलते ही रूख अपने वादे भूला ना देना।
जान लेना दुनिया की रस्मों को, कल को किसे ताना देने की कोशिश ना करना,
ना कहना फिर नाजुक दिल हमारा कैसे झेले वार पर वार, ऐसा कुछ ना कहना।
सहने पडेंगे हजारों वार अपने दिल पर, कि इस की तैयारी अभी से कर लेना,
सँभालना है खुद ही खुद को आँसूओं को, सहारा लेकर ना तुम बैठ जाना।
मोहब्बत को जिंदा रखना, काम नही है आसान, ये बात जान लेना,
चाहे हो कैसे भी हालात पर अपने प्यार को भी ना भूलाना।
बिकना नही है हमें अपनी इच्छाओं के हाथ, ये ध्यान में रख लेना,
लगा देना बाकी सबकुछ दाँव पर प्यार पाने को, पर प्यार को दाँव पर ना लगाना।
बदलते संजोग बदलते रहोंगे, पर तू दाँव पर अपने प्यार को लगा ना देना