View Hymn (Bhajan)
Hymn No. 2178 | Date: 20-Jul-19971997-07-201997-07-20जानने पर जवाब-सवाल कम नही होते है।Sant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=janane-para-javabasavala-kama-nahi-hote-haiजानने पर जवाब-सवाल कम नही होते है।
जानने और समझने पर भी दिल की यह फरियादें कम नही होती है।
पता नही कहाँ से उठते है सवाल दिल में, ये बात हम जान नही पाते है।
कभी लगता है कि कितने सवाल है दिल में, जिसे हम गिन नही पाते है।
अपनेआप को जानने कि बजाय, नई-नई तकरार हम करते रहते है।
चाहते है समाधान हरबात का, पर समाधान स्वीकार नही पाते है।
समझने कि कोशिश कम, नासमझी का साथ ज्यादा निभाते है।
कभी ईर्ष्या जगाकर, कभी बैर जगाकर, नई-नई उलझनों में उलझते रहते है।
पाना चाहते है जो पर उसी राह पर हम चल नही रह है।
मंजिल है कही तो हम अपना डेरा कही और डाले बैठे है।
जानने पर जवाब-सवाल कम नही होते है।