View Hymn (Bhajan)
Hymn No. 2273 | Date: 22-Sep-19971997-09-221997-09-22कभी हकीकत को ख्याल में बदल देते है।Sant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=kabhi-hakikata-ko-khyala-mem-badala-dete-haiकभी हकीकत को ख्याल में बदल देते है।
कभी ख्याल को हकीकत का रूप देते है।
अपने दिल के अरमानों को हर वक्त नए रूप में सजा लेते है।
चैन पाने की कोशिश में, हर वक्त कुछ नया करते रहते है।
कभी अपनेआप को जमाने में पेश करते है, तो कभी छुपा लेते है।
रखते नही कोशिशे-उम्मीद, फिर भी नाउम्मीद नही रहते है।
कभी हँसी के तराने में, तो कभी चंद आँसूओं में खुद को भिगो देते है।
कभी सामने की ओर, तो कभी अपने अंदाजे अनूसार अपना रूख बदल देते है।
कभी रात को दिन तो कभी दिन को रात में बदल देते है।
माँगे पहचान अगर कोई हमसे, तो अपनेआप के है खुदा हम ये कह देते है।
कभी हकीकत को ख्याल में बदल देते है।