View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3286 | Date: 06-Mar-19991999-03-061999-03-06खाली पैमाना हूँ मैं तेरा, भर दे तू मुझे अपने जाम सेSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=khali-paimana-hum-maim-tera-bhara-de-tu-muje-apane-jama-seखाली पैमाना हूँ मैं तेरा, भर दे तू मुझे अपने जाम से,
लगा ले होठों पर, के समा ले हमें तू अपनेआप में।
जो भी है हम में भरा, वह है तेरे लिए इस बात को जान ले,
चाहते है तुझमें समाना, कह रहे है ये इमान से ।
जो भी जाम भरना हो तुझे, तू भरकर पी जा तू प्यार से,
पाकर तेरी साँस पा लेंगे हम सबकुछ ऐ खुदा !
अगर समा ले तू अपनेआप में, फिर क्या कहने को रहा,
अपने जाम से सजा दे तू खाली पैमाना, मैं तेरा खुदा ।
मयकदों पर रहा मैं ठोकरे खाता, अब नही जाना वहाँ,
मिल गया मुझे साकी अपना, के अब तू अपने में ले समा ।
खाली पैमाना हूँ मैं तेरा, भर दे तू मुझे अपने जाम से