View Hymn (Bhajan)
Hymn No. 2290 | Date: 27-Sep-19971997-09-271997-09-27लाखों-हजारों सपनों में से एक सपना सच होता हैSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=lakhomhajarom-sapanom-mem-se-eka-sapana-sacha-hota-haiलाखों-हजारों सपनों में से एक सपना सच होता है,
बस इसी उम्मीद के सहारे, हम सपने देखना नही छोड़ते है।
पता नही ये हमें, के कौन-सा सपना कभी आकार लेता है,
पर देखकर सपनों के आकार, हम सपनों से दूर ना रहते है।
कभी दुःखी होते है, कभी सुखी होते है, पर फिर भी ये काम बंद नही करते है,
हकीकत की दुनिया में जो नही, उसकी तलाश सपनो में हम करते है,।
कभी चोट खाते है बहुत गहरी, तो कभी मरहम भी हम पाते है,
पर यह तो सच है के हम बिना पंख, पंख लगाए हवा में उड़ते रहते है।
कभी दुःख से बचने के लिए, कभी दुःख पाने के लिए ये गलती हम करते है ,
जिंदगी को हम अपने सपनों से सजाते रहते है।
लाखों-हजारों सपनों में से एक सपना सच होता है