View Hymn (Bhajan)
Sr No. 992 | Date: 26-Sep-19941994-09-261994-09-26मिले बहुत रूप के खरीदार, मिले बहुत रंग के खरीदारSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=mile-bahuta-rupa-ke-kharidara-mile-bahuta-ranga-ke-kharidaraमिले बहुत रूप के खरीदार, मिले बहुत रंग के खरीदार
मिले बहुत दौलत के यार, मिले बहुत शोहरत के यार
मेरा खरीदार मिला ना कोई इस जग में, तब मैं जग से हो गई उदास
आई जब तेरे चरणों में, तू ही मिला मेरा खरीदार
मिटी उदासी मेरी जन्मो की, मिल गया मुझे मेरा सच्चा वारसदार
पाया जब प्यार तेरा, तो भूल गई मैं अपना कल और आज
आनंदित हुआ हृदय मेरा, हो गई मैं तो मदहोश
टूटी जंजीरे मेरे जन्मों-जन्म की, जब थामा तूने मेरा हाथ
मुक्त होकर देखा एक क्षण तो, सबसे आनंद मिला, मिला तेरा प्यार
अपने दिल में समालेना मुझको, ना जाने देना बाहर, मिल गया आज तेरा प्यार
मिले बहुत रूप के खरीदार, मिले बहुत रंग के खरीदार