View Hymn (Bhajan)
Sr No. 441 | Date: 21-Oct-19931993-10-211993-10-21ना कर सके वफा तुझसे हमSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=na-kara-sake-vapha-tujase-hama-ai-jindagi-ai-jindagi-ai-jindagiना कर सके वफा तुझसे हम
ऐ जिंदगी, ऐ जिंदगी, ऐ जिंदगी
बेवफाई के दौर में ना हम तुझसे वफा कर सके
करते सदा बेवफाई, ऐ जिंदगी
पर ना तूने की कभी हमसे रूठ के भी बेवफाई, ऐ जिंदगी
निभा ना सके वफा हम तुझसे, ऐ जिंदगी
ना की कभी कोई शिकाय़त, ना कोई शिकवा किया
तूने तो बस हमें प्यार ही प्यार दिया, ऐ जिंदगी
ना लिया कुछ हमसे तूने, तुमने हमको सब कुछ दिया
खाली दामन हमारा खुशियों से भर दिया, ऐ जिंदगी
बढ़ती चली दिन ब दिन हमारी आवारगी
फिर भी तुमने ना दिखाई अपनी नाराजगी, ऐ जिंदगी
मंजिल हमको अपनी तू सदा दिखलाती रही
पाना है उसे कैसे ये सदा तू सिखलाती रही, ऐ जिंदगी
ना किया समझौता कभी हमने तुझसे
फिर भी तू हमें सदा समझाती रही, ऐ जिंदगी
बनके साँस हमारी, तू हमारे साथ चलती रही
हमे सुधारने की कोशिश तू करती रही, ऐ जिंदगी
ना सुधर पाए हम, वैसे के वैसे रह गए,
तू कहकर अलविदा, हँसती हुई चलती रही, ऐ जिंदगी
ना कर सके वफा तुझसे हम