View Hymn (Bhajan)
Sr No. 1444 | Date: 14-Jan-19961996-01-141996-01-14ना खेल तू किसी के दिल से, कि यह खेल तुझको महँगा पड़ेगाSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=na-khela-tu-kisike-dila-se-ki-yaha-khela-tujako-mahanga-padaegaना खेल तू किसी के दिल से, कि यह खेल तुझको महँगा पड़ेगा
होता नहीं है सौदा दिल का कभी, यह ज्ञान तुझको रखना पड़ेगा
जानकर भी यह, करेगा अगर सौदा दिल का, तो तू लूट जाएगा
ना तोड़ना तू किसी के दिल को, कि बदला बहुत भारी पड़ेगा
ना सोचा होगा जो, होगा वही, कि यह खेल तुझको महँगा पड़ेगा
ना डालना डाका किसी के सुख-चैन पर, कि अपने सुख से अपना हाथ धोना पड़ेगा
दिलों के संग खेलने का कारवा अगर तू युँ ही जारी रखेगा
नहीं होना चाहता है, फिर भी खुदा को भी नाराज होना पड़ेगा
टूट जाएगा ऐसा, कि ना कोई जोड़नेवाला मिलेगा
रखना सँभालकर अपने दिल को, कि दिल तेरा तुझको धोखा दे देगा
ना खेल तू किसी के दिल से, कि यह खेल तुझको महँगा पड़ेगा