View Hymn (Bhajan)

Hymn No. 2144 | Date: 28-May-19971997-05-28प्रभु तेरे प्यार का, तेरी मोहब्बत का तोहफा है जिंदगीhttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=prabhu-tere-pyara-ka-teri-mohabbata-ka-tohapha-hai-jindagiप्रभु तेरे प्यार का, तेरी मोहब्बत का तोहफा है जिंदगी,

इसलिए हमें लगे बहुत ही प्यारी-प्यारी जिंदगी।

आखिरकार तो रंग लायी प्रभु तेरी यह बंदगी।

के सबसे निराली, सबसे प्यारी पाई है हमने जिंदगी।

वैसे देखा जाए तो प्यार भरे दर्द की मिसाल है जिंदगी।

है तू कही ना कही हम में छुपा, एहसास ये सदा दिलाती है जिंदगी।

कभी व्यर्थ तो कभी काबिले तारीफ लगती है जिंदगी।

एक ही पल में अपने हजार रूप हमें दिखाती है जिंदगी।

प्यार और नफरत दोनों ही सिखाती है जिंदगी।

बहुत कम वक्त में कभी-कभी बहुत कुछ दे जाती है जिंदगी।

प्रभु तेरे प्यार का, तेरी मोहब्बत का तोहफा है जिंदगी

View Original
Increase Font Decrease Font

 
प्रभु तेरे प्यार का, तेरी मोहब्बत का तोहफा है जिंदगी,

इसलिए हमें लगे बहुत ही प्यारी-प्यारी जिंदगी।

आखिरकार तो रंग लायी प्रभु तेरी यह बंदगी।

के सबसे निराली, सबसे प्यारी पाई है हमने जिंदगी।

वैसे देखा जाए तो प्यार भरे दर्द की मिसाल है जिंदगी।

है तू कही ना कही हम में छुपा, एहसास ये सदा दिलाती है जिंदगी।

कभी व्यर्थ तो कभी काबिले तारीफ लगती है जिंदगी।

एक ही पल में अपने हजार रूप हमें दिखाती है जिंदगी।

प्यार और नफरत दोनों ही सिखाती है जिंदगी।

बहुत कम वक्त में कभी-कभी बहुत कुछ दे जाती है जिंदगी।



- संत श्री अल्पा माँ
Lyrics in English


prabhu tērē pyāra kā, tērī mōhabbata kā tōhaphā hai jiṁdagī,

isaliē hamēṁ lagē bahuta hī pyārī-pyārī jiṁdagī।

ākhirakāra tō raṁga lāyī prabhu tērī yaha baṁdagī।

kē sabasē nirālī, sabasē pyārī pāī hai hamanē jiṁdagī।

vaisē dēkhā jāē tō pyāra bharē darda kī misāla hai jiṁdagī।

hai tū kahī nā kahī hama mēṁ chupā, ēhasāsa yē sadā dilātī hai jiṁdagī।

kabhī vyartha tō kabhī kābilē tārīpha lagatī hai jiṁdagī।

ēka hī pala mēṁ apanē hajāra rūpa hamēṁ dikhātī hai jiṁdagī।

pyāra aura napharata dōnōṁ hī sikhātī hai jiṁdagī।

bahuta kama vakta mēṁ kabhī-kabhī bahuta kucha dē jātī hai jiṁdagī।