View Hymn (Bhajan)
Sr No. 3279 | Date: 01-Mar-19991999-03-011999-03-01प्यार का अपना पिला दे तू जाम, सच कहते हैSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=pyara-ka-apana-pila-de-tu-jama-sacha-kahate-haiप्यार का अपना पिला दे तू जाम, सच कहते है
के अब के ना देंगे तुझे कोई इल्जाम।
दे दर्दे मोहब्बत को मस्तीभरा पयाम,
के अब के हम ना रहने देंगे तेरा खाली जाम ।
दिल चाहे जितने उतने ले ले तू हमारे इम्तिहान,
पर दे दे हमारी मोहब्बत को अपना नाम।
डर को मिटाकर आए है पास तेरे, सुन ले ओ मेहरबान,
फिक्र नही अब हमें चाहे जो भी हो अंजाम।
तेरी मोहब्बत में डूबे रहे, लबों पर रहे तेरा नाम,
पिला दे अब तो साकी मोहब्बत का तू जाम ।
प्यार का अपना पिला दे तू जाम, सच कहते है