View Hymn (Bhajan)
Hymn No. 2686 | Date: 14-Sep-19981998-09-141998-09-14समझा जरा अपनेआप को, खुद को ना बदनाम कर।Sant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=samaja-jara-apaneapa-ko-khuda-ko-na-badanama-karaसमझा जरा अपनेआप को, खुद को ना बदनाम कर।
सँभाल जरा अपनेआप को, खुदा को ना यूँ बदनाम कर।
नहीं रूलाता वह किसे, ना तू अपने आँसूओं को उसके नाम कर।
उदास होकर जी रहा है, ना तू उसके प्यार का अपमान कर।
याद तो किया नही ठीक से, ना तू उसे फरियाद कर।
खोकर अपना काबू ना तू खुदा को बदनाम कर।
जिंदगानी का सफर नही है आसान, चल जरा ये जानकर।
कब हरियाली बदले पतझड़ में, कह नही सकते, के तू इंतजार कर।
छोड़कर हालात का दामन सिर्फ, तू खुदा से प्यार कर।
ना कोई सवाल कर, ना जवाब माँग, के खुदा का तू सिर्फ ध्यान कर।
समझा जरा अपनेआप को, खुद को ना बदनाम कर।