View Hymn (Bhajan)
Sr No. 900 | Date: 01-Aug-19941994-08-011994-08-01शक्ति दे दाता, भक्ति दे मुझे दाता, मुझे शांति देSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=shakti-de-data-bhakti-de-muje-data-muje-shanti-deशक्ति दे दाता, भक्ति दे मुझे दाता, मुझे शांति दे
भटकते हुए मेरे मन को प्रभु, एक आशियाना दे
तेरे चरणों में मुझे प्रभु, शीश मेरा झुकाने दे
नहीं है कुछ मेरे पास भेट़ में, मुझे ही तू स्वीकार ले
अंधकार ही अंधकार में खोए मेरे जीवन को नई दृष्टि दे
अज्ञान हूँ मैं खुद, खुद से ही मुझे अपनी ही पहचान दे
ना कुछ और चाहीए मुझे, तेरे चरणों में जगह तू दे
उजले इस जीवन को मेरे, तेरे प्यार से सजा दे
करिश्मा ऐसा दिखा दे, मुझे अपने अंदर समा ले
हर एक चीज़ में तू सूरत अपनी मुझे दिखा दे, मुझे दर्शन दे
शक्ति दे दाता, भक्ति दे मुझे दाता, मुझे शांति दे