View Hymn (Bhajan)
Sr No. 1920 | Date: 24-Dec-19961996-12-241996-12-24तेरे सारे सितम मुझे मंजूर है, ए खुदा, पर तुझे पाना ज़रूर है|Sant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=tere-sare-sitama-muje-manjura-hai-e-khuda-para-tuje-pana-jarura-haiतेरे सारे सितम मुझे मंजूर है, ए खुदा, पर तुझे पाना ज़रूर है|
चाहे कुछ भी हो जाए परवाह नही, पर मुझे मिटाना अपना गुरूर है|
जो भी करना पड़े करेंगे हम, पर हमें अपनी मंजिल पाना जरूर है|
पहुँचाये जो हमें तुझ तक, वही हमारे लिए तो सच्ची राह है|
कुछ भी हो अंजाम हमारा, हमें अंजाम कि अब ना कोई फिक्र है|
तेरे सारे सितम झेलने के लिए, हम तो हरदम तैयार है|
नहीं जीना हमें बिन तेरे ए खुदा, तेरे बिना जीना दुश्वार है|
तू माने या ना माने ए खुदा, पर ये तो हमारे दर्दे-दिल का हाल है|
चाहे प्यार से अपनाए हमें, या किसी और तरह से, पर तुझे हमें अपनाना ज़रूर है|
कर देंगे ये साबीत हम के, हम भी तेरे तलबगार है|
तेरे सारे सितम मुझे मंजूर है, ए खुदा, पर तुझे पाना ज़रूर है|