View Hymn (Bhajan)
Sr No. 917 | Date: 10-Aug-19941994-08-101994-08-10दीवाने हैं हम दीवाने हैं, अपने ही दिल से अनजाने हैंSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=divane-haim-hama-divane-haim-apane-hi-dila-se-anajane-haimदीवाने हैं हम दीवाने हैं, अपने ही दिल से अनजाने हैं
नहीं हैं आजकल से, जन्म-जन्म से हम तो तेरे दीवाने हैं
अपने खोए हुए दिल को ढूँढ़ रहे हैं, हम तो दीवाने हैं
दीवानगी में गुजारे हैं कई जन्म हमने, हम तो ऐसे दीवाने हैं
दीवाने हैं आखिर किसके, ये तो बस खुदा जानता है
जानता है वे सबकुछ, उससे क्या छुपाना है
है प्यार क्या, है प्रेम क्या, हम उससे अनजाने हैं, हम तो ऐसे दीवाने हैं
दिवानगी का ये दौरा, हमको पड़ा है जन्मों से
पागलपन के कुछ करीब, हम तो ऐसे अफसाने हैं
कई बोझों तले दबे हुए, हम तो ऐसे दीवाने हैं
दीवाने हैं हम दीवाने हैं, अपने ही दिल से अनजाने हैं