View Hymn (Bhajan)
Sr No. 938 | Date: 22-Aug-19941994-08-221994-08-22जिंदगी में जीना यारों, मुश्किल है बड़ाSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=jaindagi-mem-jina-yarom-mushkila-haim-badaaजिंदगी में जीना यारों, मुश्किल है बड़ा
जीवन जिसको कहते हैं, जीना उसको, मुश्किल है बड़ा
जीवन कुछ भी नहीं है अपना, है सब खुदा का
इस समझ को समझना, मुश्किल है बड़ा
जीवन मिला है सबको, पर बहुत कम जीवन जीते हैं यारों
जिंदगी से मोहब्बत, बहुत कम निभाते हैं यारों
ना निभाते हैं वे, जो नाकामियाबी में टूट़ जाते हैं यारों
जिंदगी का मुश्किल राज, नहीं जान पाते हैं वे तो
बड़ी सस्ती किम्मत समझकर, जिंदगी को बेच देते हैं
जीवन से तंग आ जाते हैं, तब जीवन छोड़ देते हैं
जिंदगी में जीना यारों, मुश्किल है बड़ा