View Hymn (Bhajan)
Sr No. 914 | Date: 09-Aug-19941994-08-091994-08-09दोहराई हुई बात को बार-बार दोहराने से क्या फायदाSant Sri Apla Mahttps://www.mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=doharai-hui-bata-ko-barabara-doharane-se-kya-phayadaदोहराई हुई बात को बार-बार दोहराने से क्या फायदा
गुजरे हुए कल की सोच में रहने से क्या फायदा
जीवन में किसीसे नफरत करने से क्या फायदा
बुझे हुए दीपक के अँधेरे को कोसने से क्या फायदा
जिंदगी की जंग में हार मानकर जीने का क्या फायदा
आनंद को भूलकर, जीवन के गम को याद करने से क्या फायदा
जीवन में जीना छोड़कर, मौत की सोचने से क्या फायदा
बीखरी हुई माला के मोतियों को ढूँढ़ने से क्या फायदा
बीते हुए लम्हों को, बीत रही पल के संग जोड़ने से क्या फायदा
दया-धरम भूलकर, नित्य मंदीर जाने से क्या फायदा
दोहराई हुई बात को बार-बार दोहराने से क्या फायदा